Samarpan Seva Trust

समर्पण सेवा चॅरिटेबल ट्रस्ट
Body Donation By Sudhatai Nandedkar

सामाजिक कार्य में हमेशा अग्रणी रहनेवाली श्रीमती सुधाताई नांदेडकरजी ने अपना देहदान करके हम सभी को इस कार्य मे प्रेरणा दि है।
समर्पण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट नेत्रदान व देहदान इस क्षेत्र में कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के इस कार्यक्रम को सुधाताई नांदेडकरजी का हमेशा आशिर्वाद रहा है। ट्रस्ट के तीन कार्यक्रमों में वे उपस्थित थी। टेलीफोन बुथ का अनावरण कार्यक्रम में स्थानिक नगरसेवक श्री दिलिप पटेलजी के साथ प्रमुख अतिथी के जाते थे उपस्थित रही।
सुधाताई नांदेडकरजी का जन्म मालाड में सन १५/११/१९२२ को हुआ। उन्होंने सिलाई काम का कोर्स किया था कशिदाकारी (एम्ब्रोडरी) का उन्हें शौक था। वे तरह तरह की वस्तुओको बुनकर उन वस्तू को प्रदर्शन में रखकर बिक्री करना, इसप्रकार से १४ प्रदर्शनी में उन्होनें भाग लिया।
अपनी युवावस्था में वे ठाणे स्थित राष्ट्र सेविका समितीके विवीध पदों पर जिम्मेदारी लेकर कार्य किया कळवा ज्येष्ठ नागरीक संघ, भा. ज. प. महिला मंडळ, झोपडपट्टी के संस्कार वर्ग इत्यादी संस्थाओं के कार्य मे समर्पण भावसे कार्य किया। गृहलक्ष्मी, अलका, अनुसया इ. मासिकों में उनकी कथा-कादंबरी प्रकाशित हुयी है । अनेक सुंदर कवीताओं की रचना की।
ऐसे बहुआयामी व्यक्तित्व श्रीमती सुधाताई नांदेडकर जी का दि. ३० नवंबर २०१९ को देहावसान हुआ उनके इच्छा नुसार उनके बेटे श्री. उदय नांदेडकर और उनकी स्नुषा शशी नांदेडकरजी ने उनका कलया के अस्पताल मे देहदान किया।
सारी उम्र वे अपना शरीर समाज हित के लिए समर्पित करती रही और मरणोपरांत देहदान करके अपना शरीर समाजोपयोगी हो, ऐसा कार्य किया। धन्य वो माता | धन्य उनका कार्य ऐसे महान कार्य करनेवाली माता को समर्पण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट भावपूर्ण जली अर्पित करता है।
सेवा है यह यज्ञकुंड. समिधा सम हम जले।

img3-8
img2-5
img1-12
loader